जानें, अच्छी सेहत के लिए क्या खाएंं और क्या खाने से बचें

रात को अगर आप पिज्जा खाते हैं या कॉफी पीकर सोने की आदत है, तो फौरन इस आदत को बदल डालिए। रात को इस तरह की चीजें खाने से बचना चाहिए। क्योंकि न सिर्फ ये आपका हाजमा बिगाड़ती है बल्कि बीमारियां भी देती हैं। पिज्जा और पास्ते में डलने वाली चीजों में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इससे रात में पेट में दर्द हो सकता है।सब्जियां :सब्जियों में फाइबर भी पाया जाता है जो पचने में समय लगाता है। रात में इनका सेवन करने से खाना समय से नहीं पचता जिस वजह से लोग सो नहीं पाते।

कैफीन :कई लोगों की आदत होती है कि वे रात में चाय या कॉफी पीकर सोते हैं। इनमें कैफीन पाई जाती है जिससे नींद पर असर पड़ता है।

मिर्च-मसाला :रात को मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से गैस और एसिडिटी की शिकायत रहती है। इस वजह से रात भर लोग परेशान रहते हैं और नींद नहीं आती।

संतरे का जूस :संतरे के जूस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो नींद पर प्रभाव डालता है। आप चाहें तो रात में पूरा फल जैसे सेब खा सकते हैं।

आइसक्रीम :आइसक्रीम में फैट और शुगर दोनों ही अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये पचने में समय लगाते हैं और मोटापा भी बढ़ाते हैं।

Back to top button