जानिए, वेजिटेबल नूडल्स सूप बनाने का आसान तरीका…

नूडल्स को कई तरह से बनाया जाता है, हर किसी का अपना अलग तरीका होता है बनाने का लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं, वेजिटेबल नूडल्स सूप बनाने के बारे में वैसे भी सर्दियों में लोग सूप पीना ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे में ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी तो आइए शुरू करते है वेजिटेबल नूडल्स सूप बनानाजानिए, वेजिटेबल नूडल्स सूप बनाने का आसान तरीका...

नूडल्स सूप बूनाने की विधी-

वेजिटेबल सूप के लिए 2 टमाटर
गाजर 1
शिमला 1
हरा मटर आधा कटोरी
एक पैकेट नूडल्स
मक्खन -2
हरी मिर्च -2
अदरक -1
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च -आधा चम्मच
सफेद मिर्च – आधा छोटी चम्मच
नींबू- आधा चम्मच रस
हरी धनिया-एक पलेट कटी हुई

वेजिटेबल सुप बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें। टमाटर शिमला मिर्च को बारीक काट लीजिए। फ्राई पेन में मक्खन डालकर गर्म करने के लिए रखें। जब मक्खन गर्म हो जाए तो उसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से भूने इसके बाद टमाटर डालकर कुछ देर तक भून लीजिए। फिर इसमें बाकी कटी हुई सब्जियों को डालकर भून लीजिए। भूने के बाद अगर आप सूप को गाढ़ा रखना चाहती हैं तो पानी कम डाले और अगर पतला रखना चाहती है तो पानी ज्यादा डाले दीजिए। फिर उसमें नूडल्स डाल दीजिए। 4-5 मिनट तक पकाते रहिए। अब गैस बंद करके उसमें नींबू का रस डाल दीजिए। अब आपका वेजिटेबल नूडल्स सूप बनकर तैयार है। बाउल में निकालिए और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Back to top button