जानिए बेबी के लिए दलिया के लाजवाब फायदे और बनाने का तरीका…

छोटे बच्चों को क्या खिलाया जाए इसे लेकर कंफ्यूज रहती हैं? ऐसे में आप बेबी को दलिया खिला सकती हैं। 6 महीने से 2 साल तक के बच्चों के लिए ये बेस्ट फूड है। ये बहुत ज्यादा पौष्टिक होता है। हालांकि, सभी का इसे बनाने का तरीका काफी अलग है। यहां जानिए बेबी के लिए दलिया के लाजवाब फायदे और बनाने का तरीका।

बेबी के लिए फायदेमंद है दलिया

होल व्हीट से बनने वाला दलिया फाइबर से भरपूर होता है। यह बेबी के पाचन को अच्छा रखता है। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर शीशू को कब्ज होने से बचाता है। इसी के साथ दलिया में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी होता है जिससे एनर्जी मिलती है। वहीं बेबी का पेट लंबे समय तक भरा रहता है।  

कैसे बनाएं बेबी के लिए दलिया

दलिया बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म कें और फिर इसमें दलिया डाल कर भून लें। भूने हुए दलिया को निकाल लें। अब इस कढ़ाई में घी डालें और फिर इसमें मटर, कटा हुआ टमाटर और गाजर डालें। इसमें नमक डालें और फिर दलिया के साथ पानी डालें और ढ़क कर रख दें। इसे अच्छे से पकने दें। बेबी के लिए बना रही हैं इसलिए इस सॉफ्ट ही बनाएं। पक जाने के बाद थोड़ा सा मैश करें ताकी बेबी इसे आसानी से खा सकें।

Back to top button