जानिए बढ़ती उम्र के साथ रोमांस क्यों कम कर देती हैं महिलाएं, हुआ खुलासा

आपके लाख मनाने के बावजूद अगर आपका पार्टनर आप में इंट्रेस्ट नहीं दिखा रहा। वो न तो आपके किसी गिफ्ट से इम्प्रेस होता है न ही आपके प्यार भरे स्पर्श से । बावजूद इसके हम यही कहेंगे कि इसमें आपके पार्टनर की कोई गलती नहीं है। आपका दुश्मन कोई और ही है।

जानिए बढ़ती उम्र के साथ रोमांस क्यों कम कर देती हैं महिलाएं, हुआ खुलासामहिलाओं की लाइफ में एक टाइम ऐसा आता है जब उनकी रोमांस में दिलचस्पी कम होने लगती है। ऐसे में अगर आपको अपने साथी को खोने का डर सता रहा है तो घबराएं मत।

दरअसल,  रजोनिवृत्ति किसी महिला के जीवन का वह समय होता है जब उनके अंडाशय की गतिविधियां समाप्त हो जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ जब महिलाएं रजोनिवृत्ति की अवस्था से गुजरती हैं तो उनमें शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अरूचि की समस्या सामने आती है।
नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसाइटी के कैंसर पर्मानेंट सेंटर ऑफ हेल्थ रिसर्च के डॉ. एमांडा क्लार्क ने हाल में हुए एक शोध में इस संबंध में एक शोधपत्र प्रस्तुत किया है। जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि कैसे रजोनिवृत्ति महिलाओं के शारीरिक संबंध बनाने की इच्छाओं को भी प्रभावित करता है।

 इस अध्ययन में डॉ. क्लार्क ने तकरीबन तीन महीने तक अपनी टीम के साथ अधिक उम्र की करीब 1500 से ज्यादा महिलाओं पर सर्वे किया था। इन महिलाओं में से लगभग आधी ने पिछले 6 महीने से किसी भी तरह की सेक्शुअल एक्टिविटी से इनकार किया है। 

 
Back to top button