दिवाली में कुछ समय बचा है, ऐसे में बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं, लोगों ने शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी घर के लिए और लोगों को गिफ्ट करने के लिए शॉपिंग का प्लान कर रहे हैं और बिगड़ते बजट को लेकर परेशान हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां आप सस्ते में खरीददारी कर सकते हैं। इन बाजारों से आप घर को सजाने के सामान से लेकर लोगों के लिए गिफ्टस कम दाम पर खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के कुछ ऐसे ही फेमस मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन…
चांदनी चौक
दिल्ली की सबसे बड़ी मार्केट चांदनी चौक से खरीददारी के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। शॉपिंग के लिए यह बेस्ट जगहों में से एक हैं। यहां आपको पड़ों से लेकर जूलरी और घर को सजाने के सामान का अच्छा कलेक्शन मिलेगा। इतना ही नहीं खरीददारी के साथ-साथ आप यहां स्ट्रीच फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो आपको शॉपिंग के दौरान बोरियत और थकान नहीं होने देगा। बस एक बात का ध्यान रखें कि रविवार का प्लान न करें, क्योंकि इस दिन बाजार बंद रहता है।
दिल्ली हाट
अगर आपको घर को सजाने के लिए हैंडिक्राफ्ट्स प्रॉडक्ट्स चाहिए तो इसके लिए सबसे अच्छी मार्केट है दिल्ली हाट। त्योहारों के समय तो यहां शॉपिंग करने का मजा ही अलग है। आपको अपने घर को सजाने करने के लिए यहां कई तरह के डेकोरेशन के सामान मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि ये मार्केट सप्ताह के सातों दिन खुली रहती है।
करोल बाग
आप चाहे तो शॉपिंग करने करोल बाग जा सकती हैं। यहां आप घर की डेकोरेशन के सामान से लेकर कपड़ों के लेटेस्ट कलेक्शन की शॉपिंग आराम से कर सकते हैं। यहां आप हर तरह की शॉपिंग कर सकते हैं। यहा बड़े बड़े ब्रांड शॉप से लेकर पटरी मार्केट भी हैं, जहां आपको सारे लेटेस्ट फैशन के कपड़े बहुत कम दामों पर मिलेगा। अगर आपको घर के सामान से जुड़ी चीजें लेनी हैं तो इसके लिए आप सोमवार के दिन इस बाजार में जाए। इस दिन आपको घर के सजाने का एक से बढ़कर एक सामान मिलेगा वो भी बहुत कम दाम पर।
सदर बाजार
यह दिल्ली में सबसे बड़ी होलसेल मार्केट है, लेकिन आप यहां रिटेल शॉपिंग भी कर सकते हैं। अगर आपको दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दिवाली गिफ्ट्स खरीदने हैं तो आपको बाहर से काफी कम दामों में यहां सामान मिल जाएगा। इतना ही नहीं आप चाहे तो घर के सामान से लेकर कपड़े, बर्तन और आर्टिफिशियलल जूलरी किफायती दामों पर खरीद सकते हैं।
जनपथ
अगर आपको बार्गेनिंग करने का बहुत शौक है तो यह मार्केट खास आपके लिए ही है। यहां खरीददारी करने का अपना ही मजा है। इस मार्केट में आपको लेटेस्ट फैशन के कपड़े और घर को सजाने के सामान बहुत किफायती दामों में मिल जाएंगे। यहां आपको बहुत थोड़े-बहुत डिफेक्टिव ब्रांडेड कपड़े बहुत कम दामों में मिल जाएंगे।
सरोजनी नगर
जनपद के बाद बार्गेनिंग के लिए बेस्ट मार्केट है सरोजनी नगर मार्केट। यह इतनी बड़ी मार्केट है कि आप अगर पहली बार जा रहे हैं तो इसे पूरा घूम भी नहीं पाएंगे। यहां आपको वेस्टर्न के साथ इंडियन कपड़ों की शॉपिंग के तमाम ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही घर को डेकोरेट करने के लिए भी बहुत तरह की चीजें किफायती दाम पर आराम से मिल जाएंगी।