जादूगर पर भारी पड़ा उसका ही जादू, सच्चाई जानकर रह जाएगे दंग

आप सभी ने अपने बचपन में कई जादूगर के जादू देखे होंगे और अभी भी देखते होंगे। जादूगर को उसकी हाथ की सफाई और हमारी आंखों के भ्रम की वजह से सफलता मिलती हैं। जादूगर कई हैरतअंगेज करतब करते हैं जो कि हैरान करने वाले होते हैं। लेकिन ऐसा ही एक जादू करना जादूगर को भारी पड़ गया और खतरनाक स्टंट के दौरान एक भयानक हादसा हुआ जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। आइये जानते हैं इसके बारे में।

मैड्रेक के नाम से फेमस जादूगर चंचल लाहिड़ी ने हुडिनी ट्रिक नाम से लोकप्रिय करतब को दोहरान की कोशिश कर रहे थे। अस दौरान उन्होंने खुद को एक शीशे के पिंजरे में बंद कर लिया। इसके बाद 6 मजबूत तालों से बंद पिंजरे को क्रेन के जरिए नदी के तेज धारा के बीच उतार दिया गया। इसके अलावा जादूगर के पैर और हाथ बंधे हुए थे। साथ ही उनकी आंखों पर भी पट्टी बंधी हुई थी।

दरअसल जादूगर हुडिनी से लोकप्रिय हुई इस ट्रिक में जादूगर खुद को एक पिंजरे में कैद कर लेता है और पिंजरे को पानी में डूबो दिया जाता है। इसके बाद जादूगर अपने कौशल से बिना किसी चाबी और मदद के डिब्बे से बाहर आ जाता है। जादूगर हुडिनी ने करीब 100 साल पहले यह करतब दिखाया था। और इससे वह लोकप्रिय हो गए थे।

जबकि मैड्रेक यानी कि चंचल लाहिड़ी यह खास करतब इससे पहले भी कर चुके थे। वह साल 2013 में इस करतब को कर के दिखाया था। यही कारण है कि वह एक बार फिर इस करतब को दिखाना चाहते थे। लेकिन इस बार वह सफल नहीं हो पाए। करतब दिखाने के लिए वो जब पानी में उतरे तो वो वापस नहीं आ सके। नदी में जाने के काफी देर बाद जब तक वह वापस नहीं आया तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

Back to top button