जब माला पहनाने के बाद महिला ने राहुल को कर दिया किस, शरमा गए कांग्रेस अध्यक्ष

आगामी लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के वलसाड जिले के अंतर्गत आने वाले लालडुंगरी गांव में जनआक्रोश रैली करने पहुँच गए हैं। वह यहां से राज्य में अपने चुनाव अभियान का आगाज़ करेंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से राहुल गांधी का यह पहला गुजरात दौरा है। रैली में पहुंचने पर एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गाँधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस अधयक्ष राहुल गांधी को गालों पर KISS कर दिया। मंच पर उपस्थित महिलाओं ने राहुल गांधी को माला पहनाई। मंच पर महिला द्वारा किए गए ‘किस’ किए जाने के बाद राहुल गांधी भी थोड़ा सा शरमा गए।जब माला पहनाने के बाद महिला ने राहुल को कर दिया किस, शरमा गए कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल ने यहां जनआक्रोश रैली में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा है कि, फ्रांस में लोग कह रहे हैं कि, चौकीदार चोर है। राहुल ने राफेल मामले पर भी पीएम मोदी को घेरा। राहुल ने कहा है कि, लोकसभा में पीएम मोदी मुझसे आंख से आंख तक नहीं मिला पाए। गुजरात की जनता को भी पीएम मोदी आंख से आंख मिलाकर जवाब नहीं दे पाएंगे। पीएम मोदी किसानों का कर्ज नहीं माफ कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात के लोगों का भी कर्ज माफ नहीं किया। पीएम मोदी ने केवल अनिल अंबानी का कर्ज माफ किया है।

इससे पहले राहुल गांधी अजमेर में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महाधिवेशन में पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करते हुए कहा है कि, ”वो सुबह हाफ पैंट पहनकर लाठी उठाते हैं और नफरत फैलाते हैं। हम प्यार और मुहबब्बत से देश को बदलना चाहते हैं। आज देश में दो विचारधारा की लड़ाई है।

Back to top button