जन्मदिन 22 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(आज ही बॉलिवुड के मशहूर गायक मुकेश चंद्र माथुर का जन्मदिन है। इन्होंने अपने जमाने के तकरीबन सभी सुपरस्टार्स के लिए गाने गाए हैं। इन्हें और आज जन्मे सभी जातकों को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं)

जन्मदिन 22 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

इस वर्ष का स्वामी बृहस्पति राहु-केतु के बीच में फंसा हुआ है अतः मिश्रित फलकारक है। जुलाई शेष तक महत्वाकांक्षी प्रकृतिवालों के लिए मनोर्थ सिद्धि कारक रहेगा। अगस्त- सितंबर में नई खोज, रचनात्मक कामों के लिए प्रयत्नशील रहें। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

अक्टूबर-नवंबर में प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। बातचीत का तरीका सही रखें और वाणी पर संयम रखें। दिसंबर, जनवरी 2019 में न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। फरवरी से मार्च में भी पर्यटन के योग हैं। अप्रैल से मई तक मन की समस्याओं का समाधान प्रकृति स्वयं कर देगी।

वर्ष का जून खुशियां लेकर आ रहा है। जुलाई में वाद-विवाद में शत्रुओं के पराभव से हर्ष होगा। गृह शान्ति के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को चने की दाल में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं।

Back to top button