जन्मदिन 17 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

चन्द्रमा बुध शुक्र आपके वर्ष के प्रधान संचालक और अधिकारी ग्रह होंगे। दूसरे स्तर पर चन्द्रमा जहां इच्छा शक्ति का स्वामी है, वहीं बुध ग्रह वाणी, वाकपटुता एवं व्यापार कुशलता का ग्रह है। इनके प्रभाव से जुलाई अंत तक अनेक लाभ होंगे। यदि आप किसी स्वतंत्र व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाह रहे हैं तो अगस्त और सितम्बर आपको संतोषजनक परिणाम दिलाने वाले होंगे।जन्मदिन 17 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

जो महानुभाव अपने बौद्धिक ज्ञान से धन अर्जित करना चाहते हैं, उनके लिए वर्ष का उत्तरार्ध यानी अक्टूबर और नवम्बर का समय वांछित सिद्धिदायक रहेगा। दिसम्बर से लेकर जनवरी 2019 तक आपकी मानसिक और शारीरिक प्रक्रियाएं विशेष रूप से प्रभावित रहेगी।

फरवरी और मार्च में कुछ बदलाव आयेगा तथा कई धारणाएं और योजनाएं बदल जाएगी। अप्रैल से मई तक का समय शुभ व्यय और विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यतीत होगा। जून अंत तक महिलाओं के दाम्पत्य जीवन में वांछित सिद्धि प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

Back to top button