जनसभा के दौरान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में करवाया भर्ती

नारनौल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की शनिवार को नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उनका बीपी व शुगर चैकअप किया। इसके बाद तुरंत उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में ले जाया गया।

जनसभा के दौरान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में करवाया भर्ती

बताया जा रहा है कि इनेलो सुप्रीमो जनसंपर्क अभियान के तहत नारनौल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इनेलो सुप्रीमो के संबोधन को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह था। इनेलो सुप्रीमो का संबोधन शुरू होने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। चौटाला की तबीयत बिगड़ने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और तुरंत ही कार्यकर्ताओं का हजूम मंच की ओर उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने बिना किसी देरी के साथ इनेलो सुप्रीमो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र कर्ण चौटाला ने पुष्टि करते हुए बताया कि नारनौल में कार्यक्रम के दौरान इनेलो सुप्रीमो की तबीयत बिगड़ी थी। अब उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष राव होशियार सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इनेलो सुप्रीमो के सीने में दर्द उठा। उनको तुरंत स्थानीय ओम अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांत में ले जाया गया।

बता दें कि चौटाला 8 फरवरी को 21 दिन की फरलो पर तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं।

Back to top button