चौथी बार रद्द हुआ प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, राज बब्बर ने दी सफाई

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश का चौथा दौरा भी रद्द हो गया। जानकारी मुताबिक प्रियंका 18-20 मार्च तक तीन दिन के दौरे पर प्रयागराज से वाराणसी मोटरबोट से जाने वाली थीं। इस पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि फिलहाल कार्यक्रम की रूपरेखा तय नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें :-न्यूजीलैंड में गोलीबारी पर बोलीं प्रियंका गांधी , हमेशा बुरी होती है नफरत
रद्द हो रहे दौरे से सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर यूपी में आने से प्रियंका  डर क्यों रही हैं?
उप्र महासचिव प्रियंका गांधी अभी आईं भी नहीं कि उनके लम्बे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। गांधी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है एवं प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका  के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है। इस कायर्क्रम को लेकर प्रियंका गांधी का चौथा दौरा रद्द हुआ है। एक के बाद एक रद्द हो रहे दौरे से सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर यूपी में आने से प्रियंका गांधी डर क्यों रही हैं?

Back to top button