चीन को रोकने के लिए अंडमान में आज तीसरा नेवी बेस खोलेगा भारत

नई दिल्ली। हिंद महासागर में चीन के युद्धपोतों एवं पनडुब्बियों पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना गुरुवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप में अपना तीसरा एयर बेस खोलेगी। चीन की लगातार मजबूत होती नौसेना और उसके हिंद महासागर में बढ़ते हस्तक्षेप ने भारत की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें :-हाथरस में हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की हुई मौत 
आपको बता दें भारत ने हाल के दिनों में अपने पड़ोस में चीनी नौसेना की उपस्थिति और श्रीलंका से लेकर पाकिस्तान तक बनने वाले उसके वाणिज्यिक बंदरगाहों पर चिंता जताई है। भारत को आशंका है कि इन बंदरगाहों को नौसिक अड्डों में बदला जा सकता है।चीन की इस चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना ने अंडमान द्वीप को चुना है। अंडमान द्वीप मलक्का जलडमरूमध्य के प्रवेश मार्ग के समीप स्थित है।
ये भी पढ़ें :-गुरुग्राम में हुआ बड़ा हादसा , चार मंजिला इमारत ढही, इतने लोगों की फंसे होने की आशंका 
जानकारी एक मुताबिक इस द्वीप से भारत मलक्का जलसंधि से होकर हिंद महासागर में पहुंचने वाली चीनी पनडुब्बियों और जहाजों पर नजर रखने का काम कर पाएगा। भारतीय नौसना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा के मुताबिक, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा इस नए नेवी बेस आईएनएस कोहासा का उद्घाटन करेंगे साथ ही ये भी बताते चलें भारत के शीर्ष नेतृत्व की चिंता अपने पड़ोस में चीन के श्रीलंका, पाकिस्तान में बनाए गए व्यवसायिक बंदरगाहों को लेकर है। जिन पर चीन किसी भी समय अपनी लगातार बढ़ती जा रही नौसेना को तैनाती दे सकता है। इसके चलते चीन भारत को दोहरे मोर्चे पर घेरने में सफल हो सकता है। वर्ष 2014 में ही भारत इस स्थिति से जूझ चुका है, जब चीन की पनडुब्बी श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर खड़ी थी।
 

Back to top button