चमत्कार : एक सिर दो मुंह, एक आगे एक पीछे

face-300x229भगवान हर इंसान को बनाता है। लेकिन सबका रंग-रूप और शारीरिक बनावट अलग-अलग होती है। मगर इंसानों की इस दुनिया में इंग्‍लैंड के रहने वाले एडवर्ड मोर्दकै एकदम अलग रहे। वजह ये कि इनके दो मुंह थे। फोटो देखकर आपको यकीन करना मुश्किल होगा मगर है यह एकदम सच। आखिरकार अपने इन्‍हीं दो मुंह से परेशान होकर एडवर्ड ने आत्‍महत्‍या भी कर ली। लोग उन्‍हें दो मुंह वाला शैतान कहने लगे थे।

एक सोता तो दूसरा छींकता

एडवर्ड के जन्‍म से ही दो मुंह थे। वह अपनी इस स्थिति को लेकर काफी परेशान थे क्योंकि अगर वो एक तरफ से सोते थे तो दूसरा मुंह छींकता था। उनका दूसरा मुंह छींकने और हंसने के अलावा कोई प्रतिक्रया नहीं देता था। लोगों ने तो एडवर्ड को दो मुंह का शैतान कहना शुरू कर दिया था।

परेशान होकर कर ली आत्‍महत्‍या

एडवर्ड ने अपनी इस समस्‍या का इलाज बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ ना हो सका। उन्‍होंने अपने दूसरे सिर को खुद से अलग करने के लिए कई डॉक्टरों से मुलाकात की, लेकिन कोई भी उनके दूसरे मुंह की सर्जरी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। अपने दो चेहरों से परेशान होकर एडवर्ड मोर्दकै ने 23 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली।

वीडियो भी देखें

 

 

Back to top button