घूमने के लिए भारत का स्वर्ग है केरल ये जगहें देगी इसका मजा

स्वर्ग की जब बात आती है तो उसे देख पाना,महसूस कर पाना केवल सपनों में ही हो सकता है लेकिन अगर आप केरल में हैं तो आप सच में स्वर्ग जैसी सुंदरता महसूस कर सकते हैं। दक्षिणी भारत के राज्य केरल को देवताओं का देश भी कहा जाता है। नीला समंदर,चारों और हरियाली और विश्वस्तरीय अतिथी सत्कार आपको केरल में ही मिल सकता है। यहां कई तरह के पंचकर्म आपके शरीर को तरोताजा कर देते हैं। वैसे तो पूरा केरल ही घूमने लायक है लेकिन हम आपको बता रहें हैं यहां कि कुछ खास जगहों के बारे में जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिये।

मन्नार

कोचीन से लगभग 110 किलोमीटर दूर मन्नार अपने चाय के बागानों, हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए इराविकुलम राष्ट्रीय पार्क, अनाइमुडी,थेक्कडी जैसी जगहें हैं। यहां पर चाय के बागानों को देखना बहुत ही अच्छा लगता है।

कुमाराकोम

कुमाराकोम कोट्टायम के पास पक्षियों को देखने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। यहां आप आयुर्वेदिक मसाज और पंचकर्म भी करवा सकते हैं। यहां की वेंबनाड झील भी बहुत ही सुन्दर पर्यटन स्थल है।

थेक्कडी

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं तो यह जगह आपके लिए सही में स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आप हाथी पर बैठ कर जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। पास ही यहां पेरियार नदी बहती है।

वरकला

वरकला तिरूवनन्तपुरम के पास स्थित बहुत ही प्रसिद्ध समुद्र बीच है। यहां पंचकर्म और आयुर्वेदिक मसाज की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कोवलम

त्रिवेन्द्रम से 16 किलोमीटर दूर स्थित कोवलम में तीन प्रसिद्ध बीच हैं। जिनमें सबसे विशाल बीच लाइटहाउस बीच है। कोवलम स्थानीय व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।

Back to top button