घर मा बइठ कय टीवी देखित है, मोदी जीतत हैं..। फिर से मोदी सरकार बनी…

 पंतनगर स्थित वीर विक्रम सिंह के आवास पर महिलाओं का जमावड़ा था। मुहल्ले के घरों से महिलाएं आई थीं जो टीवी पर रुझान देखकर आपस में बातें कर रही हैं। चर्चा देश को लेकर चल रही थी। मोदी सरकार फिर आ रही है। इसको लेकर उत्साह था। तभी मोबाइल की घंटी बजी। घर की मालकिन मालती सिंह ने कॉल रिसीव किया। उधर से चुनाव को लेकर बात शुरू की गई, तो वह बोलीं। घर मा बइठ कय टीवी देखित है, मोदी जीतत हैं..। फिर से मोदी सरकार बनी। फोन कटा और एक बार फिर सब रुझान देखने लगे।

सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। 17वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर घर-घर में चर्चा थी। महिलाएं रसोई के साथ देश में किसकी सरकार बन रही है ? यह जानने के लिए उत्सुक थीं। जल्दी-जल्दी घर के काम निपटाकर सब टीवी के आगे बैठ गईं। रुझान में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त व फिर से प्रधानमंत्री मोदी बनेंगे, इसको लेकर गदगद थीं। शिल्पी सिंह ने कहाकि मोदी ठीक हैं। देश को मजबूत सरकार चाहिए थी। खुशी है कि वही हो रहा है। सुशीला देवी, जया राय, किरन, साधना, गरिमा, अनीता चर्चा में शामिल थीं। इसी तरह विष्णुपुरी मुहल्ले में दोपहर में महिलाओं की बैठकी देखने को मिली। रुझानों के साथ ही रायशुमारी चल रही थी। शिक्षक संजीव मिश्र के घर पर सब टीवी पर परिणाम देखने में जुटे हुए थे। यहां भी नरेंद्र मोदी के जीतने व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीछे होने को लेकर चर्चा चल रही थी।

Back to top button