घर पर सिर्फ 20 मिनट में आसानी से बनाएं टेस्टी चीज पिज़्ज़ा

वीकेंड पर महिलाएं हमेशा सोचती हैं कि कुछ अलग बनाया जाए जो रोजमर्रा के खाने से अलग हो। अगर सर्दियों में अंडे की टेस्टी डिश झटपट बन जाए और स्वाद में भी बेहतरीन हो तो मजा आ जाता है। अगर आपको और आपके परिवार को चीज और अंडा पंसद हैं तो आप घर पर आसानी से यह टेस्टी और हेल्दी Cheesy Pizza Omelette बना सकती हैं। रेगुलर ऑमलेट की जगह भी आप यह नाश्ता अपना सकती हैं।

अंडा और चीज, दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसीलिए इस नाश्ते से आपका पेट भी भर जाता है और आप लंबे समय तक एनर्जेटिक फील करती हैं। आप चाहें तो इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां डालकर इसका न्यूट्रिशन बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि यह टेस्टी रेसिपी कैसे तैयार की जा सकती है-

एक बाउल में अंडा तोड़कर उसे फेंट लें। इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और ओरेगेनो स्वादानुसार डाल लें।

एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें। तेल गर्म होने पर प्याज और शिमला मिर्च को हल्का सा फ्राई कर लें और 2 मिनट में गैस बंद कर दें।

इसके बाद अंडे का मिश्रण सब्जियों के साथ मिला दें और इसे नॉन स्टिक तवे पर फ्राई कर लें। अब इस पर ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें। इसके बाद पिज्जा ऑमलेट को पलट दें और दूसरी साइड पर भी कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।

इसके बाद इस पर ब्रेड स्लाइस रखें। आप चाहें तो पैन के आकार के अनुसार दो ब्रेड स्लाइस भी रख सकती हैं।

Pizza Omelette के दोनों साइड से सिंक जाने के बाद इसे पिज्जा सॉस और फ्राई की हुई सब्जियों से सजाएं। इस पर ऊपर से और चीज डाल दें और गैस बंद करके एक मिनट के लिए ढंक दें। इससे चीज पिघल जाएगा और पिज्जा का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।इसके बाद इस Pizza Omelette को स्लाइस में काट लें और गरमागरम सर्व करें।

Back to top button