घर पर कछुआ रखने के लिए यह है सही दिशा-अगर नहीं रखा तो झेलनी पड़ सकती है आर्थिक परेशानियाँ

कछुआ जो कहने को तो एक धीमी चाल का जानवर है, लेकिन यह वास्तु शास्त्र और फेंग शुई के अनुसार बड़े काम की चीज़ है। क्या आप जानते हैं कि कछुआ किसी भी अन्य जानवर की तुलना में सबसे अधिक उम्र तक जीता है। यदि किसी कछुए की साधारण उम्र भी बताई जाए, तो वह 200 वर्ष से कम नहीं होती। जी हां…. 200 से भी अधिक वर्षों तक जीता है एक कछुआ। इसलिए वास्तु शास्त्र और फेंग शुई की दृष्टि में यह लंबे समय तक सुख-शांति देने का प्रतीक माना गया है।घर पर कछुआ रखने के लिए यह है सही दिशा

हिन्दू धर्म के इतिहास की बात करें, तो कछुआ पौराणिक कहानियों में भी मौजूद है|धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का एक रूप कछुआ था। भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। कहते हैं, जहां पर कुछआ होता है, वहां पर लक्ष्मी का वास होता है। फेंगशुई में भी कछुआ रखना बेहद शुभ माना गया है।

बता दें की अगर आप अपने घर में कछुए को सही दिशा में रखते हैं तो इससे आपके परिवार में शांति बनी रहती है साथ ही साथ नकारात्मक ऊर्जा का विनाश भी होता है साथ ही अगर हम कछुआ को गलत दिशा में रखते हैं, तो इसका अशुभ असार पड़ता हैं। निश्चित ही आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की आखिर कछुए की सही दिशा क्या होनी चाहिए, तो चलिए आगे जानते हैं कछुए की सही दिशा के बारे में।

फेंगशुई के अनुसार जाने कछुआ रखने की सही दिशा-

1.कछुए कई तरह के आते हैं और हर कछुए की अपनी अलग दिशा होती है। काले रंग वाले कछुए को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके बिजनेस में तरक्की मिलेगी। अगर आप इसे पश्चिम की दिशा में रखते हैं तो इससे घर से नेगेटिव ऊर्जा का विनाश होता है, और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

2.अगर आपके पास क्रिस्टल का कछुआ है तो आप उसे हमेशा दक्षिण-पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। वहीं अगर आपके पास लकड़ी का कछुआ है तो उस कछुए को आप पूर्व या फिर दक्षिण दिशा में रख सकते हैं।

3.अगर आपके घर में लगातार कलह होती रहती है तो इसके समाधान के लिए आप अपने घर कछुआ लेकर आ सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखने से परिवार के लोगों में प्यार बढ़ता है। इसके साथ ही घर में रखा क्रिस्टल कछुआ लाने से आर्थिक स्थिती भी मजबूत बनती है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों की उम्र भी लंबी होती है।

4.नौकरी और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए घर में कछुए की मूर्ति लगाएं। मगर ध्यान रहें कछुआ वहां पर रखें जहां बच्चा पढ़ाई करता हो। कछुए की तरह उसका मन धीरे-धीरे पढ़ाई में लगने लगेगा और उसको सफलता मिलेगी।

5.नया व्यापार शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी को कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है।

6.कछुए को हमेशा जल में रखना चाहिए। इसे कछुए की धातु वाले किसी बर्तन में जल भरकर रखना चाहिए जिससे कि घर में सुख, शांति और समृद्धि आए। अगर आप फेंगशुई कछुए को गलत ढंग से रखते हैं, तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा। आप अपनी निजी जिंदगी में ऊर्जा का अभाव महसूस करने लगेंगे।

Back to top button