वास्तु के मुताबिक, घर में दक्षिण दिशा में फ्रिज को भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। फ्रिज को रखने की सही दिशा दक्षिण-पश्चिम कोना है।
कभी भी घर में दक्षिण दिशा में वह चीजें नहीं रखनी चाहिए जिनमें आप पैसे रखते हो जैसे अलमारी या तिजोरी। ऐसा करने से धन कभी आपके पास नहीं रूकेगा। आप जितना कमा लें फिर भी आपके पास पैसों की कमी बनी रहेगी।
जिस तरह दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रखना अच्छा नहीं माना गया ठीक वैसे ही कुछ चीजों को दक्षिण दिशा में रखने के लिए बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में ऐक्वेरियम रखने से घर में कभी पैसे की तंगी नहीं होती।