घरवालो ने किया 14 वर्ष की इस लड़की के साथ ये अनर्थ

मुंबई। अनाथालय में रहने वाली 14 साल की बच्‍ची को उसके रिश्‍तेदारों ने पहले उसे वहां से निकाला और फिर उसकी जबर्दस्‍ती शादी करा दी। पति उसे नौकरी का झांसा देकर दूसरे शहर ले आया। नौकरी तो दूर की बात मलाड निवासी एक महिला के हाथों 50,000 रुपए में बेच दिया।

घरवालो ने किया 14 वर्ष की इस लड़की के साथ ये अनर्थ

बच्‍चों के अवैध व्‍यापार मामले में मलाड पुलिस को यह लड़की मिली, जिसने अपनी दुखभरी कहानी सुनाई। उसका बयान दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के सिर पर चोट लगी है।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, 14 वर्षीय लड़की की शिकायत दर्ज की है जिसमें उसने कहा है कि उसका पति उसे दिल्‍ली से लेकर आया और पिछले माह 50,000 रुपए में एक महिला के हाथों बेच दिया। पीड़िता ने दावा किया कि महिला लिंक रोड पर मलाड में रहती है और उसे पीटती भी है। लड़की ने तंग आकर अपनी कहानी बिल्‍डिंग के गार्ड को सुनाई तो उसने उसे पुलिस के पास जाने की सलाह दी।

लड़की उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली है। उसने बताया कि उसे दिल्‍ली के एक अनाथालय से रिश्‍तेदार लेकर आए और उसकी शादी करा दी। उसे यह याद नहीं कि उसकी शादी दिल्‍ली में हुई थी या मुंबई में। किशोरी ने बताया कि उसका पति हमेशा उसकी पिटाई करता था। सीनियर इंस्‍पेक्‍टर सुधीर महादिक ने बताया कि वे उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। ज्‍वाइंट कमिश्‍नर ऑफ पुलिस देवेन भारती ने मामले पर कहा कि पुलिस दोषियों को खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

Back to top button