गोण्डा : जिला बार एशोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, दीनानाथ त्रिपाठी बने अध्यक्ष

गोण्डा। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न होने के बाद देर रात मतगणना चलती रही चलती रही। मतगणना के अंतिम परिणाम में अध्यक्ष के पद दीनानाथ त्रिपाठी विजयी रहे। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार सिंह को पराजित कर दीनानाथ त्रिपाठी अध्यक्ष के पद पर विराजमान हुए।

जिला बार एशोसिएशन में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोकरण नाथ पाण्डेय व सदस्यगण रणजीत सिंह, राधेश्याम ओझा, प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव व ब्रह्मानंद सिंह की देख रेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। अध्यक्ष के पद पर श्री त्रिपाठी का चुनाव होने के साथ ही महामंत्री के पद पर मनोज कुमार सिंह,वरिष्ठतम उपाध्यक्ष सन्तोषी लाल तिवारी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमशः अरविंद कुमार पांडेय व सुरेश कुमार मिश्रा विजयी घोषित हुए।

वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अनुपम कुमार शुक्ल व राजकुमार चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर क्रमशः गिरवर कुमार चतुर्वेदी, रामू प्रसाद, संतोष कुमार ओझा इसी के साथ वरिष्ठ कार्यकारिणी के छः पदों पर अंजनी नंदन श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, देवराज सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रामगोपाल पाठक, श्रीराम वर्मा, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छः पदों पर दिवाकर श्रीवास्तव, बलराम बाबू शुक्ला, मनोज कुमार पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश कुमार पांडेय व विनय कुमार त्रिपाठी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाध रूप से चुनाव सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को बार एशोसिएशन के पदाधिकारी कक्ष में एल्डर कमेटी व चुनाव कमेटी की बैठक कर आधिकारिक घोषणा की गई।

शांतिभंग में दो अभियुक्त गिरफ्तार

वजीरगंज, गोण्डा। थानाक्षेत्र अंतर्गत शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बलेश्वरगंज से गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्तों में दिनेश कुमार उर्फ सत्यम पुत्र विंध्याचल व अनुराग पुत्र राधिका शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाने में उचित कार्यवाही के साथ न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के साथ ही उप निरीक्षक प्रतीक पाण्डेय,हेड कांस्टेबल बलरामधर दुबे व जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Back to top button