गोंडा लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग

लोकसभा चुनाव में प्रमुख दलों को छोड़कर अन्य धुरंधर नोटा से हार गए। गोंडा लोकसभा क्षेत्र में 13157 व कैसरगंज में 8401 मतदाताओं ने नोटा प्रयोग किया। जबकि पीस पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भी इससे काफी कम वोट मिले हैं। कैसरगंज लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में थे।

यहां भाजपा, गठबंधन व कांग्रेस को छोड़कर सबसे ज्यादा समर्थन नोटा को मिला है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी धनंजय शर्मा 1998, सम्राट अशोक सेना के प्रमोद कुमार 2213, आम जनता पार्टी के वाजिद 2036, भारत प्रभात पार्टी के संतोष 2165 मत मिले। निर्दलीय में शिवनरायन को सबसे ज्यादा 4894 वोट मिले।

यहां आठ अन्य प्रत्याशी भी नोटा से पिछड़ गए हैं। गोंडा लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। यहां तीन प्रमुख प्रत्याशियों को छोड़कर नोटा आगे रहा। यहां पीस पार्टी के हाफिज अली को 2103 व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कुतुबुददीन खां को 6210 मत मिले। इन दोनों प्रत्याशियों को नोटा मुकाबले 50 फीसद भी वोट नहीं मिले।

Back to top button