गोंडा की इस बहू ने दिल्ली नगर निगम चुनाव जीता

गोंडा के एक गांव की बहू ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में जीत दर्ज कर यहां पूरे गांव का दिल जीत लिया है। डेहरास के चंदई पाण्डेय पुरवा निवासी राम शंकर पाण्डेय के पुत्र वधू रजनी पाण्डेय दिल्ली पूर्वी में न्यू अशोक नगर से निगम पार्षद के चुनाव में निर्वाचित हुई है।

गोंडा की बहू ने दिल्ली नगर निगम चुनाव जीता

इस विजय से उनके गृह जनपद गांव में जश्न का माहौल है। जीत की सूचना पर गांव में परिवारीजनों ने देर रात तक पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाईयां बांटी।

गांव में उनकी ननद रागनी पाण्डेय व सास सरिता पाण्डेय ने बताया कि हम लोगों का संयुक्त परिवार है। कुछ लोग दिल्ली में रहते हैं।

रामशंकर पाण्डेय के पुत्र प्रेव्रत पाण्डेय लगभग डेढ़ दशक से भाजपा से जुड़े हुए हैं। रजनी पाण्डेय दिल्ली में फैशन डिजायनर के तौर भी सक्रिय रही हैं। न्यू अशोक नगर नई दिल्ली पूर्वी से निगम पार्षद के चुनाव में रजनी लगभग दस हजार आठ सौ मतों से जीती।

उनकी जीत पर हर्ष व्यक्त करने वालों में सुहानी पाण्डेय, गिरजा शंकर पाण्डेय, कुलदीप पाण्डेय, पवन पाण्डेय,कृष्णा पाण्डेय, गुड़िया, पुनीत पाण्डेय आदि रहे।

Back to top button