गुप्त स्थान पर हुआ सोनिया के लिए मंत्रों का जाप, अकाल मृत्यु का सता रहा डर

उज्जैन/इंदौर.कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को कालसर्प दोष से मुक्त करने की कामना से कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर को चांदी का नाग चढ़ाया। यह नाग प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री गोविंद गोयल भोपाल से ही बनवाकर अपने साथ उज्जैन लेकर आए।
गुप्त स्थान पर हुआ सोनिया के लिए मंत्रों का जाप, अकाल मृत्यु का सता रहा डर
 
-सुबह 11.30 बजे कांग्रेस नेताओं ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के पास सोनिया का चित्र रखा व उनकी दीर्घायु एवं स्वास्थ की कामना को लेकर भगवान महाकाल का फलों के रस व पंचामृत से 15 मिनट का अभिषेक किया।
-पूजन व संकल्प पुजारी प्रदीप गुरु ने कराया। इसके बाद नेताओं ने कुछ देर नंदीहॉल में बैठकर पंडितों से मंत्रोच्चार कराकर भी पूजन-अर्चन किया।

ये भी पढ़े: मना करने पर भी Ex-BF से मिलती थी GF, रातभर पार्टी के बाद दी दर्दनाक मौत

-युवा कांग्रेस उज्जैन उत्तर के उपाध्यक्ष सुदर्शन गोयल ने बताया सोनिया गांधी को कालसर्प दोष है या नहीं उन्हें नहीं पता लेकिन गांधी परिवार के लोगों की पूर्व में अकाल मृत्यु हुई है।
-सोनिया जी पर कालसर्प दोष का असर न हो इसी कामना के साथ हमनें यह पूजा करवाकर चांदी का नाग व छत्र अर्पित किया है।

 
11 मई से गुप्त स्थान पर चल रहा था महामृत्युंजय का जाप
-नेताओं ने यह भी बताया कि भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में पंडितों से सोनिया गांधी की स्वास्थ कामना के लिए 11 मई से गुप्त स्थान पर सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया जा रहा था।
-इसकी पूर्णाहुति सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में नेताओं ने पंडितों से विशेष पूजन कराने के साथ की।
Back to top button