गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए बेस्ट है नार्थ-ईस्ट के ये टूरिस्ट प्लेस

लाइफस्टाइल डेस्क|
वैसे तो नार्थ ईस्ट इंडिया के बारे में लोगों अलग अलग राय है लेकिन जब भी बात घूमने या फिर हनीमून पर जाने की बात आती है तो सबके दिमाग में सबसे पहले नार्थ ईस्ट का नाम जरुर आता है। यहां सिक्किम से लेकर तवांग, दार्जिलिंग के अलावा और भी कई खूबसूरत जगहें हैं जहाँ की खूबसूरती एक बार देखने के बाद लोग बस इसके दीवाने हो जाते हैं . आइए हम आपको नार्थ ईस्ट के ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में जो घूमने और हनीमून के लिए पूरे देश भर में मशहूर है। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में.

सिक्किम की राजधानी गंगटोक जाकर आपको बेहद खूबसूरत अनुभव होगा। यहां की यादें आपके जीवन में हमेशा ताजा रहेंगी। यहां जाकर आप खुद को प्रकृति के करीब महसूस करेंगे। यह जगह न सिर्फ आपको अच्छी लगेगी बल्कि आपके साथी को भी यह जगह पसंद आएगी। इसके अलावा सिक्किम में जुलुक, सोमगो झील और रवंगला जैसी कई जगहें हैं, जहां कपल्स आराम से घूम सकते और कुछ रोमांटिक पल एक साथ बिता सकते हैं।
सिक्किम से सटी एक खूबसूरत जगह हैं पेलिंग। यहां जाकर आप प्रकृति के हसीन नजारों का आनंद ले सकेंगे। यहां से कंचनजंघा और हिमालय का नाजारा साफ-साफ नजर आता है। इस इलाके का नाम सबसे शांत और खूबसूरत जगहों में आता है।
शिलांग की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह इतना सुंदर है कि आप यहां जाकर खुदको प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे।
इस जगह को अरुणाचल प्रदेश का दिल कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं तवांग की। यह छोटा सा कस्बा है लेकिन यहां ज्यादातर कपल्स ट्रैकिंग के लिए आते हैं। अगर आपको भी ट्रेकिंग का शौक है तो आप भी यहां जा सकते हैं।

Back to top button