गठबंधन में RLD की इंट्री, मिली इतनी सीटें

सपा-बसपा गठबंधन में तीसरी पार्टी के रूप में राष्ट्रीय लोकदल की एंट्री हुई है। सपा-बसपा गठबंधन ने आरएलडी को पहले 2 सीटें देने की बात कही थी, जिस पर अजित सिंह राजी नहीं थे। वह चार सीटों की लगातार मांग रहे थे। इसको लेकर आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की बैठक हुई थी। इसी दौरान आरएलडी को बागपत, मथुरा और मुजफ्फरनगर सीटें देना का फॉर्मूला तय हुआ।
साझा कार्यक्रम होगा जारी
वहीं दूसरी तरफ सपा-बसपा गठबंधन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक जल्द ही अखिलेश और मायावती की संयुक्त प्रेस वार्ता के बाद एक साझा कार्यक्रम जारी होगा। उसके बाद बसपा कोऑर्डिनेटर और सपा जिला अध्यक्ष भी अब संयुक्त पीसी करेंगे। यहा नहीं सपा-बसपा गठबंधन की मजबूती के लिए साझा चुनाव अभियान चलाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ 20 जनवरी को लखनऊ में बसपा की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। 20 जनवरी की बैठक में गठबंधन के बाद की नई चुनावी रणनीति का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों की अगर मानें तो 20 जनवरी की बैठक में बसपा उम्मीदवारों की स्थिति भी साफ हो जाएगी।

Back to top button