गंभीर की देशभक्ति: सुकमा शहीदों के परिवारों के नाम की मैन ऑफ द मैच की रााशि

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया। गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर जीत के बाद मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। गंभीर ने मैन ऑफ मैच की पुरस्कार राशि एक लाख रुपये को सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को दान देने का ऐलान किया। इससे पहले गुरुवार को गंभीर ने सुकमा में मारे गए जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात भी की थी।

गंभीर ने मैच के बाद कहा कि वह इस राशि को छत्तीसगढ़ के सुकमा में मारे गए जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद में खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि जवान हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं ऐसे में उनके लिए कुछ करना हमारा दायित्व बनता है।

यह भी पढ़े: बड़ी ख़बर: पंखे से लटका मिला सबसे बड़े भारतीय क्रिकेटर का शव, खेल संग पूरे देश में मचा हड़कंप

यह पहला मौका नहीं है जब गंभीर ने बड़ा दिल दिखाकर किसी की मदद की है। गंभीर ने आर्थिक संकट से जूझ रही भारतीय आइस हॉकी टीम की मदद के लिए चार लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा 1998 एशियन गेम में मेडल जीतने वाले बॉक्सर डिंको सिंह की तंगहाली की खबर सुनकर गंभीर ने उनकी भी आर्थिक मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अंगदान का भी प्रण लिया है।

 

Back to top button