बड़ी खबर: आज से खुल जाएंगे गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट

उत्तरकाशी। श्रद्धालुओं के लिए उनकी आस्था का केंद्र गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट आज से खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम की विधिवत यात्रा भी आज से शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम के कपाट भी जल्द ही खुलने वाले हैं।

गंगोत्री व यमुनोत्री

गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12.15 बजे तक खोल दिए जाएंगे

बता दें, गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट सुभ मुहूर्त को देखते हुए दोपहर 12.15 बजे तक खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के बाद सभी श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन कर पाएंगे।

गंगा की भोग मूर्ति रात के विश्राम के बाद भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई, जो करीब साढ़े दस बजे गंगोत्री धाम पहुंच गई। इसके बाद पुरोहित परंपरानुसार धार्मिक रीति-रिवाज तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्जा-अर्चना के बाद अक्षय तृतीय के इस पर्व पर 12.15 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

…जब बड़खल झील के किनारे गिर गई ड्रीम गर्ल, तो क्‍या किया विनोद खन्‍ना ने पढ़े पूरी खबर

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद छह माह तक गंगा की पूजा गंगोत्री धाम में होगी तथा इस दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन गंगोत्री धाम में कर सकेंगे। जबकि मां यमुना की डोली उनके मायके व शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव की डोली की अगुआई में यमुनोत्री के लिए रवाना हो गई। दोपहर में यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी जहां विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ 12.15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

Back to top button