खूबसूरती बनी दुश्मन, इस लड़की का बाहर निकलना है मना

दुनिया की हर लड़की चाहती है कि वो पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत लगे। इस को लेकर वो काफी कुछ करती हैं जैसे कि ब्यूटी पार्लर जाना, योग करना, खाने पीने का ध्यान रखना और कई लड़कियां तो खूबसूरती के लिए सर्जरी का सहारा भी लेती हैं।

खूबसूरती बनी दुश्मन, इस लड़की का बाहर निकलना है मना

दुनिया की हर लड़की चाहती है कि वो पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत लगे। इस को लेकर वो काफी कुछ करती हैं जैसे कि ब्यूटी पार्लर जाना, योग करना, खाने पीने का ध्यान रखना और कई लड़कियां तो खूबसूरती के लिए सर्जरी का सहारा भी लेती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाता। आज हम आपको बताएंगे रूस की एक ऐसी लड़की के बारे में जो इतनी खूबसूरत है कि उसके घर से निकलने पर ही बैन लग गया है।

मिलिए इस खूबसूरत बला से
हम 26 वर्षीय रूसी लड़की एंजेलिका कीनोवा की बात करे रहे हैं। बता दें, एंजेलिका कीनोवा एक प्रोफेशनल मॉडल है। एंजेलिका एक खूबसूरत, शानदार, जबरदस्त फिगर की मालकिन हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एंजेलिका एक गुड़िया की तरह हैं।

किसी सर्जरी का सहारा नहीं
आमतौर पर ये देखा गया है कि बार्बी जैसा लुक पाने के लिए कई लड़कियों ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया हैं। लेकिन एंजेलिका की माने तो उन्होंने इस खूबसूरती के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई है। केवल सही खान पान और एक्सरसाइज के जरिए ही वो खुद को ऐसा कर पाई हैं। बता दें, इनकी डायट रूटीन सभी इनके पैरेंट्स तय करते हैं।

एंजेलिका मानती हैं कि उनके पैरेंट्स ने उन्हें बचपन से ही राजकुमारी की तरह पाला है। वो न तो उन्हें बाहर निकलने देते हैं और न ही लडक़ों के साथ डेट पर जाने देते हैं। वो कहती हैं कि एक दिन वो सारे बंधन तोड़ कर उड़ जाना चाहती हैं।

इसलिए बनी जिंदा गुड़िया
इतनी खूबसूरत होने के बावजूद एंजेलिका ने आज तक कभी भी किसी लडक़े संबंध नहीं बनाए हैं। इसलिए वो मानती हैं कि वो असल जिंदगी में फिट नहीं बैठती और एक जिंदा गुड़िया बन चुकी हैं।

एंजलिका के अनुसार वो अपने सच्चे प्यार का इंतजार कर रहीं हैं जिसके साथ वो अपनी जिंदगी अपने अनुसार जीना चाहती हैं।

Back to top button