खली के बाद ये दिग्गज भारतीय रेसलर जॉइन करेंगे WWE

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में भारतीय पहलवान खली के बाद अब एक और भारतीय पहलवान दिख सकते है। भारत WWE के सबसे बड़े मार्केट में शुमार है। इसी को ध्यान में रखते हुए WWE भारत में अपना पांव जमाने के लिए देश के सबसे महान पहलवान और दो ओलंपिक मेडल जीत चुके सुशील कुमार को इसमें शामिल करना चाहता है।

जी हां खबर आ रही है कि सुशील कुमार वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) से जुड़ सकते हैं और इन्‍होंने कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन भी कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील कुमार साल 2017 में इस प्रोफेशनल रेसलिंग इवेंट का हिस्‍सा बन जाएंगे।

आपको बता दें कि 33 साल के सुशील ने भारत के लिए 2008 ओलिंपिक में कांस्य और 2012 ओलिंपिक में रजत पदक जीता था। वो रियो ओलंपिक का हिस्‍सा नहीं बन पाए थे जिसके बाद से ही वो एक नए रास्‍ते की तलाश में थे। इस बीच सुशील कुमार से WWE के अधिकारी बीते कई महीने से संपर्क कर रहे थे।

खबर है कि सुशील कुमार के पास WWE के अलावा TNA और NJPW से भी ऑफर था। लेकिन सुशील कुमार ने अपने भविष्य के लिए WWE के साथ करार करना बेहतर समझा। सुशील के करीबी सूत्रों ने बताया कि लंबी-लंबी मुलाकातों के बाद WWE ने सुशील की सभी बातें मानते हुए हरी झंडी दिखा दी है। अब देखना यह है कि इस साल सुशील के कितने इवेंट हैं।

बताते चलेे कि WWE जाने माने इंडियन रैसलर्स को तलाश कर रही हैं, जिससे इंडियन-अमेरिकन के बीच उनकी ब्रैंड वेल्यू बने। सुशील कुमार के पहले द ग्रेट खली भी डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में जलवा दिखा चुके हैं। सुशील से पहले एक और ओलिंपिक कुश्ती के पदक विजेेता कर्ट एंगल काफी सफल रेसलर रह चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशील कुमार रेसलिंग की दुनिया के दूसरे कर्ट एंगल साबित होंगे।

Back to top button