क्या आप भी दूध को छोड़ देते हैं खुला, तो हो जाएं सावधान!

वास्तु शास्त्र में तो कई एेसी बातें लिखी जिनको अपनाने से व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं लेकिन क्या आप जानते बहुत से हिंदू धर्म के बहुत से पुराणों व शास्त्रों में एेसी बातों का वर्णन मिलता है, जिसे अपनाने से व्यक्ति अपनी तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकता है।  इन ग्रंथों की मानें तो इनका सीधा संबंध व्यक्ति की सेहत, समृद्धि और शांति से है। इनमें रोज उपयोग में आने वाले बिस्तर से लेकर खाने-पीने की चीजों तक कुछ खास बातें बताई गई हैं। अगर इन बातों को न मान जाए तो घर के लोग बीमार भी हो जाते हैं। इसके साथ घर में पैसा नहीं टिकता और क्लेश भी बना रहता है। क्या आप भी दूध को छोड़ देते हैं खुला, तो हो जाएं सावधान!

हिंदू धर्म के ग्रंथों में कुछ एेसी चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें खुला नहीं छोड़ना चाहिए। वरना इसके बुरे प्रभाव से बीमारियां तो होती ही हैं साथ ही घर में आलस्य और दरिद्रता भी बढ़ती है।

जानिए ऐसी ही कुछ काम की बातें जो वास्तु के अनुसार आपके लिए जरूरी हैं- 
अलमारी को खुला छोड़ने पर नेगेटिविटी बढ़ती है। अलमारी पर शुक्र का प्रभाव माना गया है। इस कारण इसे खुला छोड़ने पर घर में पैसा नहीं टिकता और फालतू खर्चा बढ़ता है।

 

मान्यता है कि दूध पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। दूध को खुला रखने से किचन में काम करने वाले लोगों की सेहत खराब होने लगती है। ऐसे घर में क्लेश होता है और पैसा नहीं टिकता। ऐसे घर में महिलाएं ज्यादा बीमार होती हैं।

 

उपयोग न हो तो बाथरूम को बंद रखें। बाथरुम को खुला छोड़ने से नकारात्मकता आती है। घर में विवाद और क्लेश होने लगता है। इसके अलावा बाथरूम को खुला छोड़ने से बीमारियां भी बढ़ती हैं।

 

डस्टबिन और झाड़ू को खुली जगह में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की पॉजिटिविटी खत्म होती है और घर में रहने वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आने लगती हैं।

Back to top button