क्या आप जानना चाहेंगी दीपिका पादुकोण अपनी शादी में क्या पहनने वाली हैं…

बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शुक्रवार रात दोनों अपने-अपने परिवार के साथ इटली के लिए रवाना हो चुके हैं। एयरपोर्ट पर दोनों सफेद रंग के कपड़े पहने स्पॉट हुए, जिसमें एक दूसरे के साथ वे काफी खुश नजर आ रहे थे। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर दीपिका शादी में कैसा ड्रेस पहनने वाली हैं? इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं शादी में दीपिका कैसी नजर आएंगी…क्या आप जानना चाहेंगी दीपिका पादुकोण अपनी शादी में क्या पहनने वाली हैं...दीपिका और रणवीर की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली कोंकणी रिवाजों से क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारस्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है। दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक, क्योंकि रणवीर सिंधी हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कोंकणी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका साड़ी पहनेंगी और इसके साथ सोने के आभूषण कैरी करेंगी। वैसे दीपिका अपनी कई फिल्मों में इस लुक में नजर आ चुकी हैं और इस बात इसमें कोई शक नहीं कि वह इस लुक में बेहद सुंदर नजर आएंगी।

बात करें शादी की दूसरी सेरेमनी जिसमें सिंधी रीति-रिवाजों से शादी होगी। इसमें दीपिका लहंगा पहनेंगी। बताया जा रहा है कि उनके इस लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल होगा। इसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेकलेस कैरी करेंगी। ऐसा नेकलेस दीपिका ने फिल्म पद्मावत में जौहर सीन में पहना था।

इससे पहले दीपिका के ड्रेसेज को लेकर खबर आई थी कि उनके कपड़े फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। शादी के लिए दीपिका का हेयर स्टाइल भी खास होने वाला है। आपको बता दें, उनके खास हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर और गबरैल जॉर्जियो भी इटली के लिए रवाना हो गए हैं।

Back to top button