अनुष्का का आरोप, गलत तरीके से छूते है करण जौहर!

अभी हाल ही बॉलीबुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ‘कॉफी विद करण’ शो में शामिल हुई थी, जहां उन्होंने कहा कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग के दौरान करण जौहर कई बार उन्हें गलत तरीके से छूते थे। गौरतलब हो कि इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा थे। साथ ही कहा कि वो इस वजह से करण के खिलाफ  सेक्शुअल हरैसमेंट का केस भी दर्ज कराने जा रही थी। कॉफी विद करण' शो में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, जब करण जौहर ने इस अपनी सफाई दी तो अनुष्का ने करण पर एक और एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। अनुष्का ने कहा कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में करण ने जैकलीन फर्नांडीज को भी गलत तरीके से छुआ था। 

गौरतलब हो कि करण के शो ‘कॉफी विद करण’ में अनुष्का कैटरीना कैफ के साथ पहुंची थीं, तभी जब शो में करण ने कहा कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग के दौरान अनुष्का उनकी क्रश थी। इस बात का जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने साथ हुए इस बुरे व्यवहार का खुलासा किया। हालांकि इस वो इस खलासे के बाद थोड़ी कन्फ्यूज्ड भी नजर आईं।

इस शो में कटरीना कैफ भी थी, और उन्होंने करण का पक्ष लिया और कहा कि हो सकता है, तुम्हें ऐसा लगा हो। तो वहीं करण अपनी बात रखते हुए बोलें कि वो केवल एक मजाक था। इससे ज्यादा कुछ नहीं था। साथ ही कटरीना ने कहा कि इस कानूनी लड़ाई को हमें किसी और दिन के लिए टाल देना चाहिए, क्योंकि वो दोंनो से प्यार करती हैं और नहीं चाहती की किसी के साथ बुरा हो।

इस शो के रैपिड फायर सेशन के दौरान अर्जुन कपूर भी कटरीना और अनुष्का के साथ नजर आए। और शो के इश सेशन में अर्जुन ने स्वीकार किया कि वो अनुष्का से शादी करना लाइक करेंगे। वावजूद इसके अनुष्का ने कहा कि अर्जुन उनसे प्यार नहीं करते हैं। वहीं इस शो के टीजर के दौरान कटरीना ने अर्जुन कपूर और वरुण धवन को लेकर कई राज की बातें बता दी। 

Back to top button