केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने पर आया निर्भया की मां का जवाब, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्‍ली। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरों को निर्भया की मां आशा देवी ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता से उनकी कोई बात नहीं हुई है और राजनीति में उनकी कोई रुचि भी नहीं है। वह सिर्फ अपनी बेटी को इंसाफ दिलाना चाहती हैं।

केजरीवाल

उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा रही हैं। मेरी राजनीति में कोई रुचि नहीं है। मेरी वह यही इच्छा है कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को फांसी में देरी को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर निशाना साधा था।

Also Read : दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की लिस्‍ट, ये नाम देखकर रह जाएंगे हैरान  

आशा देवी ने कहा था कि 2012 में जो लोग निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे थे आज वहीं फांसी में देरी का कारण बन रहे हैं। राजनीति के लिए निर्भया के दोषियों को फांसी नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वह उनकी बेटी के दोषियों को फांसी दिलाने में मदद करें।

Also Read : निर्भया केस : कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, अब दोषियों को इस तारीख को होगी फांसी

Back to top button