केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने भगवान को बताया ‘बेवकूफ’, कांग्रेस बीजेपी पर हुई हमलावर

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि ‘झूठे विकास’ के बाद अब भगवान को गाली दी जा रही है। कांग्रेस ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर पीएम मोदी पर हमला बोला है।

वाह मोदी जी! अब भगवान को गाली!
जब काम व जबाबदेही की बारी आई तो अब आपके केंद्रीय मंत्री, महेश शर्मा ने अब ‘भगवान को ही बेवक़ूफ़’ बता डाला क्योंकि रोटी-रोज़गार की जुम्मेवारी तो भगवान की है, और सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का!
शर्म करो! शर्म करो! pic.twitter.com/1a4lpG1oTC
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 16, 2019

मोदी की नई आर्थिक व्यवस्था में लुटेरों को मजे लेने की खुली छूट , जबकि कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय नागरिकों को वेतन के लिए करना पड़ता है संघर्ष 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि मोदी की नई आर्थिक व्यवस्था में लुटेरों को मजे लेने की खुली छूट है, जबकि कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय नागरिकों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

In the new Modinomics paradigm, looters have a free run to have fun while hard working Indians have to fight to even get salary.
The reality of Modi’s ‘New India’!
खोटी नीयत, झूठा विकास!
ना रोज़गार, ना तनख़्वाह समय अनुसार,ये है मोदिनोमिक्स का सार,अब जुमलेबाज़ों को करो बाहर! pic.twitter.com/CW8mGPqbXc
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 16, 2019

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘मोदी के ‘न्यू इंडिया’ की हकीकत
उन्होंने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘मोदी के ‘न्यू इंडिया’ की हकीकत: खोटी नीयत, झूठा विकास! ना रोकागार, ना तनख्वाह समय अनुसार। अब जुमलेबाजों को करो बाहर! वाह मोदी जी! अब भगवान को गाली!’

एक ही चौकीदार चोर है!
अब वो सबको लपेटने की कोशिश कर रहा है। pic.twitter.com/k9Exsy3VTP
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 16, 2019

सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का….! शर्म करो…..
सुरजेवाला ने कहा कि जब काम और जवाबदेही की बारी आई तो आपके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अब ‘भगवान को ही बेवक़ूफ़’ बता डाला क्योंकि रोटी-रोजगार की जिम्मेदारी तो भगवान की है और सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का….! शर्म करो…..।’

Back to top button