कूड़ा जलाने में छह कर्मचारियों का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है तीन पर लगाया जुर्माना

वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम का अमला अब हरकत में आया है। कूड़ा जलाने में छह कर्मचारियों का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है तीन पर जुर्माना लगाया गया है। आउटसोर्सिंग पर कार्यरत एक कर्मचारी को हटाने की संस्तुति की गई है।

नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने स्वास्थ्य अफसरों को आदेश दिए हैं कि हर हाल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। गंदगी कूड़ाघर के अंदर डाली जाए। बाहर कूड़ा डालने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। अफसर भी दोषी माने जाएंगे। कूड़ा जलाने वाले कर्मचारी और अन्य व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने नगर निगम की ओर से जारी हुए वाट्सएप नंबर 8601805555 पर आई कूड़ा जलाने व अन्य शिकायतों का निस्तारण किया। एक हफ्ते में 225 शिकायतें आई थीं।

यह हुई कार्रवाई 

– दो कर्मचारियों पर दो-दो सौ रुपये का जुर्माना।

-एक कर्मचारी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड।

-सफाई नायक समेत छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा।

-आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारी को हटाया जाएगा।

-वार्ड 26 गांधीग्राम में कूड़ा जलाने पर रामबेटी पर पांच सौ रुपये जुर्माना। एक नागरिक को चेतावनी दी गयी है।

Back to top button