कुछ इस अंदाज में दीपावली मनाएंगे दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

मार्केट में दीपावली की धूम शुरू हो चुकी है। बाजार सज चुके हैं। सभी के घरों में साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में आप यह जानना चाहेंगे कि आखिर दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कैसी दीपावली मनाएंगे। तो आइए हम बताते हैं इस बार उनकी दीपावली कैसे मनेगी।

नहीं छोड़े पटाखे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली पर अपने यहां पटाखे नहीं छोड़ें, बल्कि हमारे साथ दिवाली मनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार चार दिन कनॉट प्लेस में दिवाली मनाई जाएगी। 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक दिवाली मनाई जाएगी। कनॉट प्लेस में शाम सात बजे से लेजर शो होगा। लोग अपने परिवार के साथ आएं, दिवाली मनाएं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सभी के घरों पर मास्क भिजवाए जा रहे हैं। 50 लाख मास्क बांटे जाएंगे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगभग एक करोड़ से अधिक अलग-अलग स्थानों पर लगाया जुर्माना

प्रदूषण पर श्रेय लेने की होड़

इधर प्रदूषण के मामले में दिल्ली में 25 फीसद तक प्रदूषण कम होने का श्रेय लेने की मची होड़ के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में सभी के प्रयास से प्रदूषण कम हुआ है। दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे शुरू कराया। दूसरे राज्यों को जाने वाले वाहन दिल्ली में आने बंद हो गए। नगर निगम ने निर्माण स्थलों को लेकर सख्ती की। दिल्ली सरकार ने भी इस मामले में सख्ती की।

अभी और काम करने की जरूरत

नगर निगमों ने कई जगह मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से सफाई शुरू कराई है। मगर अभी इसमें बहुत काम करने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नगर निगम जल्द ही दिल्ली भर में मैकेनिकल स्वीपिंग से सड़कों की सफाई कराएंगे। मगर अब चिंता का विषय है कि अब प्रदूषण बढ़ने लगा है। आसपास के राज्यों से पराली जलाने का धुआं आने लगा है।

इस धुएं को बर्दाश्‍त करते हुए कई साल बीत गए

इस धुएं को बर्दाश्त करते हुए कई साल हो गए हैं। अब हमें आपस में मिलकर इसके लिए कोई न कोई हल निकालने पड़ेगा। दूसरे राज्यों को भी इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए। हम लोग भी इससे निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदूषण भी हो मुद्दा 

प्रदूषण को लेकर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रदूषण को चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। हम से पहले जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़े जाते थे। लेकिन, हम ने इस परंपरा को बदला है। सीएम ने कहा कि भाजपा हमारे स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिक, सीसीटीवी एवं अन्य योजनाओं पर सवाल उठाती रही है। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि हमने माहौल को बदला है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदूषण के मुद्दे पर भी बात होनी चाहिए।

Back to top button