कुख्यात डकैत रामलाल गुर्जर गिरफ्तार, हत्या, लूट, अपहरण जैसे मामलों में था वांटिड

  • सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में आतंक का पर्याय तथा पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात डकैत रामलाल गुर्जर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दस हजार रुपए के इनामी डकैत रामलाल पर हत्या, लूट अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज दर्ज थे। जानिए और इस कुख्यात डकैत के बारे में ….
    कुख्यात डकैत रामलाल गुर्जर गिरफ्तार, हत्या, लूट, अपहरण जैसे मामलों में था वांटिड
    ऐसे आया पकड़ में
    – पुलिस पिछले छह माह से इसके मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार को पुलिस काे सूचना मिली थी कि रामलाल करणपुर के बीहड़ों में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने एक टीम गठित कर वहां दबिश दी तथा इसे हथियार सहित पकड़ लिया।
    – जिले के छाण की बहादुर बेटी चंद्रकला के गत फरवरी में बलिदान के बाद डकैत रामलाल गुर्जर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पुलिस डकैत को पकड़ने के लिए तभी से प्रयासरत थी। रामलाल पर हत्या, अपहरण व लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। वह आमजन की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया था।

    ये भी पढ़े: सरकार ने माना- नोटबंदी, जीएसटी और कर्जमाफी से ग्रोथ को लगा बड़ा झटका

    फिरौती की पर्ची भेजता था
    – दरअसल रामलाल फिरौती मांगता था। वह किसी को भी पर्ची भेजता था। पर्ची में वह रकम की मांग करता था। उसने 20 जनवरी को ओमप्रकाश सैनी को भी ऐसी पर्ची भेजी थी। फिरौती नहीं देने पर उसने ओमप्रकाश व उसकी बेटी चंद्रकला पर गोली चला दी थी। गोली लगने से चंद्रकला घायल हो गई थी। बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। इससे लोगों में आक्रोश था तथा उसने कई जगह धरना प्रदर्शन भी किया था।
    – इसके बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी थी।
    2015 से अपराध की राह पर था
    – पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 हजार का ईनामी वांछित अपराधी रामलाल गुर्जर 2015 से अपराध की राह पर था।
     
     
Back to top button