कुंभ 2019: किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर की हुंकार, पाकिस्तान को दें मुंह तोड़ जवाब

माघ पूर्णिमा के पांचवें स्नान पर्व पर मंगलवार को किन्नर अखाडे़ के संत-महात्माओं ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में संगम पर अमरत्व स्नान किया। सबसे पहले किन्नरों की बऊचरा माता और महाकाल को संगम में स्नान कराया गया, फिर सभी किन्नर संत, महात्माओं ने डुबकी लगाई।कुंभ 2019: किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर की हुंकार, पाकिस्तान को दें मुंह तोड़ जवाब

डुबकी के बाद किन्नर अखाड़ा आचार्य ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, सरकार राजनीति करने के बजाय पहले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही पाक को पता चल सके कि भारत को छेड़ना आसान नहीं है। इसका खामियाजा उसे भुगतना ही पडे़गा।

किन्नर समाज इस घटना से सर्वाधिक आहत है। हम बच्चा या बच्ची के पैदा होने पर उसकी सलामती, लंबी उम्र और उन्नति की दुआ मांगते हैं। ऐसे में अगर आतंकी घटनाओं में उनकी मौत होती है, हमें सबसे ज्यादा दुख होता है। कहा, देश के भीतर आतंकवादियों की मदद करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए क्योंकि बिना यहां के लोगों की मिलीभगत के इतनी बड़ी घटनाएं नहीं हो सकती हैं।

अमरत्व स्नान में किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर के साथ महामंडलेश्वर मयूरी माई, पुष्पा माई, पवित्रा माई, संजना माई, कमल माई, कामिनी, पीतांबरा, जोया त्रिपाठी, मुस्कान, सतपुत्र अनुराग शुक्ला, पंकज सहित अन्य महंत, श्रीमहंत. पीठाधीश्वर सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओ के साथ संगम स्नान कर पूजन. अर्चन किया।

आभार यात्रा पांच को
महाशिवरात्रि पर स्नान के बाद पांच मार्च को सुबह नौ बजे दारागंज से आभार यात्रा निकलेगी। सहयोग और सम्मान करने के लिये शहरियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।

Back to top button