किसी बात को लेकर बाल संप्रेषण गृह में दो कैदी भिड़े, एक की मौत

खंडवा बाल संप्रेषण गृह में दो लड़कों की लड़ाई में एक की मौत हो गई है। जान गंवाने वाले लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है, जो छीपाबड़ का रहने वाला था। वहीं इस दौरान घायल हुए दूसरे लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर विशेष गढ़पाले जिला अस्पताल में पहुंचे और घायल लड़के का हाल-चाल जाना। दोनों के बीच झगड़े की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। एहतियातन बाल संप्रेषण गृह और जिला अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Back to top button