किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी, कमलनाथ सरकार जल्द माफ़ करेगी 25 लाख का कर्जा

भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सरकार की तरफ से खुशखबरी है। जल्द ही राज्य के किसानों का कर्जा माफ होने वाला है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में प्रदेश की वित्तीय स्थित अच्छी नहीं होने का उल्लेख करते हुए भी कहा कि किसान कर्ज माफी के वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आगामी 5 मार्च तक प्रदेश के 25 लाख किसानों का ऋणमाफ कर दिया जाएगा। विधानसभा में विशेष चर्चा के समय बुधवार को सीएम कमलनाथ ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस ने पूरी समीक्षा के बाद ही अपने वचन पत्र में किसान कर्ज माफी का वादा किया था। आने वाले 16 दिनों में प्रदेश के 25 लाख किसानों का ऋणमाफ कर दिया जाएगा। कमलनाथ ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा है कि हालाँकि,  प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उसके बाद भी किसानों के कर्ज को माफ करने पर पूरा फोकस किया गया है। लेखानुदान में किसान ऋणमाफी के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान न किए जाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सवाल पर कमलनाथ ने कहा है कि 5 मार्च को बता देंगे कि कर्ज कैसे माफ किया जा रहा है।

सरकार ने प्रदेश के 55 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की हुई है। इसके तहत सरकार ने किसानों से आवेदन भी लिए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि प्रदेश में सत्ता में आने के बाद वह किसानों का कर्जा माफ कर देगी। सरकार बनते ही कमलनाथ सरकार किसानों की कर्जमाफी की आधिकारिक घोषणा कर दी थी और अब कर्जा माफ होने जा रहा है।

Back to top button