कामशास्त्र के मुताबिक इस तरह के मर्दों को सबकुछ सौंप देती हैं महिलाएं, जानकर आपके उड़ जायेगें होश…

कामशास्त्र के मुताबिक इस तरह के मर्दों को सबकुछ सौंप देती हैं महिलाएं! भारतीय कामशास्त्र, काम अर्थात संभोग और प्रेम करने की कला का शास्त्र है। कामशास्त्र के अधिक विस्तृत होने के कारण आचार्य श्वेतकेतु ने इसको संक्षिप्त रूप लिखा, लेकिन वह ग्रंथ भी काफी बड़ा था अतः महर्षि ब्राभव्य ने ग्रन्थ का पुनः संक्षिप्तिकरण कर उसे एक सौ पचास अध्यायों में सीमित एवं व्यवस्थित कर दिया। बाद में इसी शास्त्र को महर्षि वात्स्यायन ने क्रमबद्ध रूप से लिखा। कामसूत्र पुस्तक के अनुसार महिलाएं उन पुरुषों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं जिनके अन्दर महत्वाकांक्षा और उत्साह होता है। कामसूत्र के सूत्रों के अनुसार महिलाएं हर उस पुरुष की तरफ आकर्षित हो जाती हैं जो साहसी और बलशाली होते हैं। महिलाओं को लगता है कि वह ऐसे पुरुषों के साथ ज्यादा सुरक्षित रहती हैं।

महिलाओं को वह पुरुष भी पसंद होते हैं जो अच्छे दिल वाले होते हैं। जिनके अन्दर त्याग की भावना हो और वह दूसरों की निंदा करनें से बचते हों ऐसे पुरुष भी स्त्रियों को प्रिय होते हैं।जिन पुरुषों के पास शक्ति और दयाशीलता दोनों होती है, उनपर स्त्रियां जान छिड़कती हैं। महिलाओं को वे पुरुष सबसे ज्यादा पसंद होते हैं जो हर स्त्री पर मोहित नहीं हो जाते। जिन पुरुषों के अन्दर शंका नहीं होती है। उनसे महिलाएं सबसे ज्यादा प्रसन्न रहती हैं। वे पुरुष जो धीर गम्भीर और आजाद होते हैं। निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं, ऐसे पुरुष महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं।

महिलाएं उन पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं, जिनके पास ज्ञान का भण्डार होता है। ज्ञानी पुरुष महिलाओं को अपने ज्ञान से रिझानें में कामयाब होते हैं। जो पुरुष किसी अन्य की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं, महिलाएं उनसे भी काफी प्रसन्न रहती हैं। ऐसे पुरुषों की तरफ महिलाएं तुरंत आकर्षित हो जाती हैं। यह भी कहा गया है कि जो पुरुष कलाकार होता है। कहानी, कविता या शायरी में माहिर होता है, उनकी तरफ महिलाएं सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। महिलाओं को वैसे पुरुष भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं जो महिलाओं के स्थायी रूप से प्रेम करने वाले होते हैं।

Back to top button