यहां होता है काम का वास
कामदेव का निवास यौवन, स्त्री, सुंदर फूल, गीत, परागकण, पक्षियों के स्वर, सुंदर बाग-बगीचा, बसंत ऋतु, चंदन, काम वासना, मंद हवा, सुन्दर घर, आकर्षक वस्त्र और आभूषण धारण किए अंगों पर है।
कामदेव के अस्त्र-शस्त्र
कामदेव के अस्त्र-शस्त्र में विशेष रूप से धनुष बाण का जिक्र मिलता है। काम के देवता का धनुष हमेशा पीला माना गया है। “तीर कामदेव’ का सबसे महत्वपूर्ण शस्त्र है। कामदेव का धनुष गन्ने का है जिसके तीन कोण हैं जो तीनों लोक, तीनों देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक माने जाते हैं। यह धनुष इस बात को दर्शाता है कि मनुष्य के लिए सृष्टि का विकास करने के लिए काम जितना आवश्यक है, उतना ही कर्म और मोक्ष की प्राप्ति भी जरुरी है।
जब चलता है काम का तीर
कामदेव अपने जिन शस्त्रों से दूसरे के मन में प्रेम का भाव जगाते हैं, उसके लिए वह पुष्प के पांच बाण का प्रयोग करते हैं। कामदेव के धनुष-बाण की खासियत है कि इनसे घायल होने के बाद भी व्यक्ति आनंद और मिठास महसूस करता है। सबसे अहम बात यह इनके चलने की कोई आवाज नहीं आती है।