कानपुर से तीन तलाक पीड़ित महिलाओं का डाटा एकत्र करेगी भाजपा

केंद्र सरकार के तीन तलाक पर अध्यादेश लाने के बाद भाजपा अब पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान करेगी। इसी कड़ी में अब ऐसी महिलाओं का डाटा तैयार किया जाएगा। इसे अभियान के रूप में चलाया जाएगा और अभियान की शुरुआत 13 नवंबर को नौबस्ता के मछरिया से होगी। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. नाजिया आलम (बरेली) को इस अभियान का प्रदेश प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने जागरण से मोबाइल पर बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश से ब्योरा एकत्र कर केंद्र सरकार को सौंपेंगे ताकि पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास, उनके परिवार के भरण पोषण एवं रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम हो सके। कानपुर में मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को मछरिया में डॉ. नाजिया पीड़ित महिलाओं को संबोधित करेंगी। 

गलत फतवा से गुमराह कर रहे तीन तलाक मामले में प्रदेश संयोजिका बनाई गई डॉ. नाजिया का कहना है कि कुछ उलमा गलत फतवा देकर समाज को गुमराह कर रहे हैं। पांच दिन 929 बूथों पर छाई रहेगी भाजपा चुनाव में जीत के लिए बूथ को अपनी ताकत बताने और समझने वाली भाजपा अपनी मुहिम भी इसी सोच के साथ शुरू कर रही है। पार्टी ने ऐसा कार्यक्रम बनाया है कि अब बूथों पर पांच दिन तक भाजपा ही छाई रहेगी। इस तरह कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में माहौल बनाने की भी तैयारी है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी तो सभी दल करते हैं, लेकिन भाजपा इस दिशा में पूरी योजना के साथ काम कर रही है। 

हाईकमान के निर्देश पर इस बार चुनावी मुहिम शुरू करने से पहले बूथ समिति के पदाधिकारियों के अभिनंदन का कार्यक्रम बनाया गया है। उत्तर जिला महामंत्री सुनील बजाज ने बताया कि शनिवार से बूथों पर अभिनंदन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। पार्टी के छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सेक्टर प्रमुख भी बनाए गए हैं। जिले में 929 बूथ हैं। 

पांच दिन में सभी पर अभिनंदन समारोह होंगे। वहां जाने वाले पदाधिकारी इस कार्यक्रम के अलावा बूथ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में भ्रमण कर जन संवाद भी करेंगे। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से सभी को समझाने के लिए शनिवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी द्वारा एक कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है। महामंत्री का कहना है कि पार्टी मानती है कि सबसे बड़ी ताकत बूथ का कार्यकर्ता ही है, इसलिए उनका अभिनंदन किया जा रहा है।

Back to top button