कानपुर में भाजपा अध्यक्ष शाह के खिलाफ उठी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग, लगा ये बड़ा आरोप

महानगर कानपुर में सपा व्यापार सभा, प्रांतीय व्यापार मंडल और वैश्य महा संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कैंट थाने पहुंचकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ तहरीर भी दी है। प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने पुलिस को सोशल मीडिया में चली कुछ समाचार पत्रों की कटिंग दिखाई।

इसमें अमित शाह ने बनिया और व्यापारियों के खिलाफ कुछ गलत शब्द कहे हैं। अभिमन्यु ने कहा कि अमित शाह को ट्वीट कर खबर की सत्यता पूछी गई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

Back to top button