कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क में आए भाजपा के कई विधायक…

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में नई व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि कई भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। यादव का बयान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के गुरुवार को दिए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार इस साल आम चुनावों के बाद अपने आप ही  गिर जाएगी।कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क में आए भाजपा के कई विधायक...

राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जबकि बहुमत के लिए 116 का संख्या बल चाहिए। कांग्रेस के 114 विधायक हैं और वह सपा के दो, बसपा के एक व चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चला रही है। भाजपा के 109 विधायक हैं।

Back to top button