कांग्रेस में उत्साह : काशी की जनता करे पुकार, प्रियंका गांधी हो सांसद हमार

वाराणसी। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद से यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कई जगह से उन्हें ​चुनाव लड़ने को लेकर मांग की जा रही थी। इन्हीं में से एक वाराणसी की सीट भी है। यहां प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगा दिया। उनकी मांग है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें।
वाराणसी में प्रियंका को सांसद प्रत्याशी बनाने की होड़ मची, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया पोस्टर 
वाराणसी में प्रियंका को सांसद प्रत्याशी बनाने की होड़ मच गई है। वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर मांग की कि प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ें। पोस्टर में वी वांट प्रियंका के साथ ही काशी की जनता करे पुकार, प्रियंका गांधी हो सांसद हमार, इसके साथ ही प्रियंका की फोटो लगाई गई है। वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में ये पोस्टर लगाये गये हैं।
ये भी पढ़ें :-मैं मोदी की तरह झूठ नहीं बोलता, अपना वादा 101 फीसदी पूरा करूंगा: राहुल गांधी
पोस्टर लगाया गया जिसमें लिखा है ‘इंदिरा इज बैक’
इससे पहले बुधवार को जैसे ही प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी देने की खबर फैली उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ मुख्यालय पर पहुंच गए। इस दौरा के पोस्टर भी लगाया गया जिसमें लिखा है ‘इंदिरा इज बैक’। राहुल समर्थक राहुल अवस्थी और केडी दीक्षित की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताया गया है। लिखा है यूपी में भ्रष्टाचार रुपी स्नाहार करने के लिए प्रियंका गांधी के रूप में मां दुर्गा का अवतार हुआ है। उधर रायबरेली और अमेठी में भी प्रियंका गांधी को पार्टी में कमान दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने राहुल गांधी को बधाई भी दी। ज्योतिरादित्य भी बहुत डायनामिक नेता हैं। उनके आने से बीजेपी वाले घबराये हुए हैं।

Back to top button