कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, प्रियंका ने शास्त्री की मूर्ति पर चढ़ाई माला, भाजपाइयों ने किया शुद्धिकरण

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव बुधवार को मोदी के लोकसभा हलके वाराणसी के दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि उनके जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री की मूर्ति का गंगाजल से शुद्धिकरण किया।

बता दें कि वाराणसी के रामनगर में जब प्रियंका गांधी पहुंची तो जोरदार हंगामा भी हुआ। प्रियंका के इस कार्यक्रम के दौरान नारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। बहस इतनी जोरदार थी कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।
प्रियंका गांधी तीन दिन के पूर्वोत्तर के तूफानी दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा किया। प्रियंका आज काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी. प्रियंका के तीन दिवसीय दौरे का आज ही आखिरी दिन भी है।

140 किमी. के अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहीं। पहले उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती वाले युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हैं, इनकी सरकार एक दुर्बल सरकार है। बुधवार को ही प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लॉग पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ये लोग जितना हमें प्रताड़ित करेंगे, उतनी ही मजबूती से वह लड़ेंगे। प्रियंका ने कहा था कि प्रधानमंत्री को जनता मूर्ख नहीं बनाना चाहिए।

Back to top button