कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और आराधना मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की खबर लगातार सामने आती रहती है। इस बीच महोबा जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल नेता आराधना मिश्रा मोना को घाटमपुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.88 करोड़ के पार
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता महोबा के मृतक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। महोबा के इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या हुई थी। सरकारी महकमे के ऊपर रंगदारी और प्रताड़ना का भी आरोप है।
The post कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और आराधना मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button