कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट, लिस्ट में दिग्विजय सिंह का नाम, भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कल देर रात 38 उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी की है. इसमें कांग्रेस ने 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को लोकसभा चुनाव का टिकट थमाया है। जिसमें दिग्विजय सिंह, अशोक चौहान, एम वीरप्पा मोइली और हरीश रावत का नाम शामिल है। इस सूची में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 और सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं ।
ये भी पढ़ें :-दिग्विजय सिंह बोले-भोपाल नहीं मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ संसदीय सीट 
आपको बता दें दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी की गई 38 उम्मीदवारों की सूची में भोपाल से दिग्विजय सिंह के अलावा और भी कई अहम नाम हैं। मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से टिकट दिया गया है. अशोक चव्हाण को नांदेड़ से टिकट मिला है, जबकि अमरोहा से राशिद अल्वी चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने पटना साहिब से काटा शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट, आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल 
जानकारी के मुताबिक सबसे बड़ी खबर मथुरा से है जहां कांग्रेस ने महेश पाठक को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारने का फैसला लिया है। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि सपना चौधरी मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी. लेकिन अब इन अटकलों पर भी विराम लग गया है।

Back to top button