महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने थामा बीजेपी का दामन

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है. अब कांग्रेस को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा है, जब कांग्रेस के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल  द्वारा पार्टी का साथ छोड़ सत्ता दल भाजपा का दामन थाम लिया गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मायानगरी मुंबई में सीएम फडणवीस  और बीजेपी प्रदेश कमेटी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में हर्षवर्धन ने बीजेपी का दामन थामा है. बता दें कि कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोर पकड़ रही थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर को राफेल विमान लेने के लिए जाएंगे फ्रांस, पढ़े पूरी खबर

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार  के विरोधी माने जाने वाले हर्षवर्धन को पुणे  की इंदापूर सीट से कांग्रेस  के लिए टिकट चाहिए था, हालांकि इंदापूर सीट को लेकर एनसीपी द्वारा अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं की गई थी. दरअसल, बात यह है कि पुणे की इंदापूर विधानसभा सीट से हर्षवर्धन पाटील कांग्रेस के टिकट पर जीतते आए हैं और साल 2014 की विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस-एनसीपी द्वारा अलग चुनाव लड़ा गया था. कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटिल के खिलाफ एनसीपी ने अपना उम्मीदवार भी खड़ा किया था, हालांकि पाटिल हार गए थे.

Back to top button